Home » News Update » हर टोला, हर परिवार, हर सेवा” के संकल्प के साथ टंडवा में विशेष शिविर, जनसमस्याओं का मौके पर समाधान

हर टोला, हर परिवार, हर सेवा” के संकल्प के साथ टंडवा में विशेष शिविर, जनसमस्याओं का मौके पर समाधान

औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टंडवा के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में “डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान” के तहत एक विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर टंडवा स्थित मनरेगा भवन में आयोजित किया गया, जिसमें सरकार द्वारा “हर टोला, हर परिवार, हर सेवा” के उद्देश्य को लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस शिविर में प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री अरुण सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी श्री विजय रंजन प्रमार, पंचायत के मुखिया श्री राम प्रसाद राम, पंचायत सचिव श्री शिवपूजन राम, रोजगार सेवक श्री महेंद्र राम, आवास सहायक श्री निरंजन कुमार, विकास मित्र श्रीमती गीता कुमारी, सहयोगी विकास मित्र – कुमारी शबनम, राजस्व कर्मचारी श्री वीरेंद्र कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री शत्रुघ्न राम एवं कार्यपालक सहायक श्री राजू रंजन उपस्थित रहे।

शिविर में विकास मित्र एवं पंचायत सचिव द्वारा पूर्व में प्राप्त कुल 39 आवेदनों पर कार्य किया गया, जो 22 विभिन्न विभागों से संबंधित थे। सभी आवेदनों का निष्पादन कर लाभुकों को सेवाएं प्रदान की गईं।

इस अवसर पर टोले के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवार उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा जनसमस्याओं को सुना गया और मौके पर ही समाधान भी किया गया।

शिविर के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिससे स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

 

लाइव 11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal