बेरमो :-सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने हेतु आधार कार्ड लाभुकों के पास होना अनिवार्य है बिना आधार कार्ड के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ लाभुको तक पहुंचाना सुलभ नहीं है उन्हें ऐसे में ससमय जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है ई केवाईसी नहीं हो पता है ऐसे में वैसे लाभूक मे कोई त्रुटि है अथवा जिनके पास आधार नहीं है त्रुटी में सुधार अथवा नया आधार कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार 21अप्रैल से 1मई 2025 तक आयोजित किया जायगा जिले के विभिन्न बैंकों, पोस्ट ऑफिस,प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में संचालित आधार पंजीकरण, सुधार केंद्रों मे विशेष शिविर आयोजित किया जायगा यह शिविर 21 अप्रैल से 1मई 25 तक आयोजित होगा इस बाबत उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारीयों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिया है कहा है कि वे अपने-अपने प्रखंड में वैसे लाभुको को जिनके आधार में त्रुटि है या जिनके पास आधार नहीं है उन्हें शिविर के माध्यम से शत प्रतिशत आधार पंजीकरण अथवा अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे l
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
