Home » News Update » खलिहान मे रखे अरहर के बोझे मे अचानक लगा आग, लग भग 150 बोझे अरहर जलकर हुआ राख

खलिहान मे रखे अरहर के बोझे मे अचानक लगा आग, लग भग 150 बोझे अरहर जलकर हुआ राख 

पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के ग्राम पंचायत खैरादोहर मे शनिवार के रात करीब 2 बजे खैरादोहर निवासी अमानुल्लाह अंसारी के खलिहान मे रखे अरहर के बोझा मे अचानक आग लगने के कारण करीब 150 बोझा अरहर एंव 20 गारोन्ट पुवाल जल गया, किसान अमानुल्लाह अंसारी ने बताया की मेरे खलिहान मे अचानक करीब रात के 2बजे आग लगने की सुचना मिली आनन फानन मे खलिहान पहुचे तो देखा की आग इतना भयानक लग गई थी की बुझा पाना मुश्किल था जिसमे करीब 150 बोझा अरहर एंव 20 गारोन्ट पुवाल जल गया, सुचना मिलते ही रविवार सुबह मुखिया पति राजेश्वर राम, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य परवेज़ आलम, उपमुखिया प्रतिनिधि मंजीत यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर किसान अमानुल्लाह अंसारी से मिला और घटना की जानकारी ली एंव किसान अमानुल्लाह अंसारी को सभी प्रतिनिधियों ने अश्वस्त किया की सरकारी मुआवजा मे जो भी होगा हम सभी प्रतिनिधि आपके साथ हैं और प्रयास कर मुआवजा दिलवाने की कोशिश करेंगे ताकि आपको जो नुकसान हुआ हैं उसकी भरपाई हो सके।

परवेज़ आलम की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal