Home » News Update » बोकारो में कई सरकारी दफ्तरों में दस्तावेज खंगाल रही ED

बोकारो में कई सरकारी दफ्तरों में दस्तावेज खंगाल रही ED

Bokaro : बोकारो के ततुलिया वनभूमि घोटाला को लेकर ED ने जिले के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि बोकारो के एसी कार्यालय, चास स्थित सीओ कार्यालय, रजिस्ट्रार आफिस और डीएफओ कार्यालय में छापेमारी चल रही है। चास के मौजूदा सीओ के अलावा पूर्व सीओ निमर्ल टोप्पो के चीरा चास स्थित फार्म हाउस पर, पूर्व सीओ दिवाकर चंद्र दिवेदी के आवास के अलावा बोकारो के पूर्व रजिस्ट्रार के यहां भी ईडी छापेमारी कर रही है। बोकारो के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 103 एकड़ वन भूमि का मामला है। वहीं, चास के योगीडीह मौजा के खाता 29 और 40 खाता के कागजातों को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि भू-माफियाओं ने सरकारी अफसरों के साथ मिलकर इस खेल को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal