Home » News Update » सऊदी यात्रा छोड़ PM लौटे भारत, एयरपोर्ट पर ही की हाई लेवल मीटिंग

सऊदी यात्रा छोड़ PM लौटे भारत, एयरपोर्ट पर ही की हाई लेवल मीटिंग

New Delhi : जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद PM नरेंद्र मोदी ने अपना सऊदी अरब दौरा रद्द कर तुरंत भारत लौट आये। दिल्ली पहुंचते ही PM ने एक आपात बैठक बुलाई, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और विदेश सचिव शामिल हुए। इस हाई लेवल मीटिंग में हमले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और सुरक्षा रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। PM मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होने के बाद बाकी कार्यक्रम छोड़कर बुधवार सुबह स्वदेश लौट आए। मंगलवार को पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर हुए इस कायराना हमले की चौतरफा निंदा की जा रही है। हमले के तुरंत बाद पीएम मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की, जिन्होंने तुरंत श्रीनगर के लिए रवाना होने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal