Home » News Update » सर्व ब्राह्मण समाज ने टंडवा में मनाया भगवान श्री परशुराम जी की जयंती

सर्व ब्राह्मण समाज ने टंडवा में मनाया भगवान श्री परशुराम जी की जयंती

कामेश्वर गुप्ता

टंडवा (चतरा): मंगलवार को सर्व ब्राह्मण सेवा संस्थान की ओर से भगवान श्री परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता उपेन्द्र कुमार पाण्डेय व संचालन सुमन भारतीय ने किया। जानकारी देते हुवे बताया गया कि पहलगांव में आतंकी हमला से पूरा देश मर्माहत है की जिससे भगवान परशुराम जी जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। औपचारिक तौर पर सर्व ब्राह्मण समाज के टंडवा स्थित कार्यालय में हीं विधिवत पूजा- अर्चना की गई। जहां आपसी एकता बनाये रखने हेतु संकल्प व्यक्त किया गया। संरक्षक ईश्वर दयाल पांडेय ने अपने संबोधन में समाज की एकता और आधुनिकता के दौर में सांस्कृतिक शिक्षा पर विशेष जोर देने की बातें कही। वहीं टंडवा पंडा टोली निवासी गोविन्द पंडा के मेधावी पुत्र द्वितीय कक्षा में अध्ययनरत सात वर्षीय पुत्र सागर कुमार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एफएलएन चैंपियनशिप में शामिल होने पर संयुक्त रूप से उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त करते हुवे उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर विकास पाण्डेय, अजित पांडेय, धनंजय कुमार चौबे, ब्रजकिशोर पाण्डेय, रामायण पांडेय, गोविंद पंडा, अमरदीप पांडेय, अभिनव कुमार मिश्रा, प्रवेश कुमार पाण्डेय, विजय पाण्डेय, अभिजीत कुमार पांडेय, मुकेश कुमार पाण्डेय, रामबालक तिवारी, आयुष पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय, कृष्ण मुरारी समेत पौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal