Home » News Update » PM मोदी ने सुरक्षाबलों दी खुली छूट, टारगेट और टाइम सेना करें तय, तीनों सेना अध्यक्षों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री

PM मोदी ने सुरक्षाबलों दी खुली छूट, टारगेट और टाइम सेना करें तय, तीनों सेना अध्यक्षों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री

पहलगाम टेट अटैक के बाद हुई तीनों सेना अध्यक्षों के साथ मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। प्रधानमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास और भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें हमारी प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी परिचालन स्वतंत्रता है।बैठक में पीएम ने आतंकवाद का कड़ा जवाब देने के लिए सैन्य बलों को ऑपरेशनल निर्णय लेने की पूरी छूट दे दी है। पीएम ने साफ कर दिया है कि ऑपरेशन कब और कैसे करना है यह सेना खुद तय करे।इस हाई लेवल मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,राष्ट्रीय सुरक्षा सलहाकार अजित डोभाल और सीडीएस अनिल चौहान के अलावा तीनों सेना के अध्यक्ष मौजूद रहे।

इस बैठक में प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में निर्देश दिया है कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है। पीएम ने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया। इसके साथ-साथ कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो, इसके टार्गेट्स कौन से हों और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal