Home » News Update » अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर अम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस पर अम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन

कामेश्वर गुप्ता

टंडवा(चतरा)अम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री अमरेश कुमार सिंह ने सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र की ऊर्जा आपूर्ति के निर्माण में श्रमिकों के अमूल्य योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि मज़दूर वर्ग किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव होते हैं, और उनकी मेहनत व समर्पण से ही ऊर्जा उत्पादन एवं आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाते हैं। उन्होंने श्रमिकों की भूमिका को सम्मान देते हुए उनके कल्याण के लिए कंपनी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों व श्रमिकों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। आयोजन में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस दिन को श्रम, सम्मान और एकता के प्रतीक के रूप में मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal