बोकारो: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा 2025 को लेकर उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।

केंद्राधीक्षक को कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा केंद्रों में ससमय पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हो गया था। अपराह्न 1.30 बजे तक प्रवेश की अनुमति है।
उपायुक्त ने एन.टी.ए. के गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन का निर्देश सभी संबंधितों को दिया।
केंद्रों में क्रमवार परीक्षार्थी निबंधन के साथ बायोमेट्रिक अटेंडेंस बना परीक्षा कक्ष में जा रहे हैं।
ब्यूरो मोहम्मद सिराज की रिपोर्ट,
