Home » News Update » खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान, 01 हाईवा किया जप्त, प्राथमिकी दर्ज।

खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान, 01 हाईवा किया जप्त, प्राथमिकी दर्ज।

पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकईया का मामला

बोकारो: उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार दिनांक 09/05/2025 को बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर खनन विभाग द्वारा अवैध खनन, भंडारण, प्रेषण से संबंधित सघन जांच अभियान चलाया गया।

जिसमें महुआटांड़ थाना अन्तर्गत धवैया एवं सिमराबेड़ा क्षेत्रों पर अवैध खनिज भंडारण से संबंधित निरीक्षण किया गया। परंतु उक्त क्षेत्र पर किसी प्रकार का खनिज का भंडारण नहीं पाया गया।

वहीं, पेटरवार थाना क्षेत्र के लुकईया ग्राम के समीप मुख्य पथ पर अवैध रूप से स्टोन चिप्स खनिज के प्रेषण करते हुए 01 हाईवा को को पकड़ा गया।

टीम ने जिसे विधिवत जप्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द कर दिया और थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल आदि मौजूद थे।

 

ब्युरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal