बेरमो – सीबीएसई दसवीं परीक्षा के मंगलवार को प्रकाशित परिणाम में बोकारो थर्मल स्थित संत पॉल मार्डन स्कूल में छात्रों ने छात्राओं की तुलना में बेहतर रिजल्ट किया है।
स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। प्रकाशित परीक्षा परिणाम में वैभव राज सिंह 90 फीसदी अंक के साथ स्कूल का टॉपर बना। जबकि दूसरे स्थान पर 86.4 फीसदी अंक के साथ कुमारी इशिका तथा 85.8 फीसदी अंक के साथ छात्रा सज़िया मुमताज तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा छात्र कुलश्रेष्ठ चौधरी 85.4 फीसदी, नितिन कुमार को 85.2 फीसदी, अदिति राज को 84 फीसदी, आर्यन प्रियदर्शी को 81 फीसदी अंक प्राप्त हुए। स्कूल के बेहतर परीक्षा परिणाम पर प्राचार्या स्वाति प्रियंका, निर्देशक सुरेश गायकवाड़, स्कूल सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सभी को बधाई दी है।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
