Home » News Update » पांच वर्ष से एक हीं जिले में जमे अधिकारियों को राज्य सरकार अन्यत्र स्थानांतरण करने की कर रही तैयारी

पांच वर्ष से एक हीं जिले में जमे अधिकारियों को राज्य सरकार अन्यत्र स्थानांतरण करने की कर रही तैयारी

चतरा: राज्य सरकार पिछले पांच साल से एक हीं जिले में जमे अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण की योजना बना रही है। सरकार के अवर सचिव ने 30 अप्रैल 2025 को सभी जिलों के सिविल सर्जन को पत्र के माध्यम से वैसे लोगों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। वहीं दूसरी ओर, राजस्व विभाग की लापरवाही के कारण चतरा जिला के टंडवा अंचल कार्यालय में सीओ का चौथी बार पदस्थापना किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त निर्देशों के आलोक में होने वाली कार्रवाई से साहब वर्षों जिले में जमे होने के बावजूद भी इसलिए बच सकते हैं कि महज सात दिनों के लिए उनका अन्यत्र ट्रांसफर कर खानापूर्ति चौथे पदस्थापना के दौरान उनकी हो चुकी है। हजारीबाग का सीमावर्ती क्षेत्र होने का भरपूर फायदा सीओ समेत उनके परिजनों व रिश्तेदारों द्वारा भरपूर तौर पर उठाये जाने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। बहरहाल, राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत चिन्हित कर स्थानांतरण किये जाने की चर्चा से आम लोगों में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा व धांधली करने वाले सिंडिकेटों के मंसूबों में काफी हद तक विराम लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal