19 मई को पूनम खलगो को किया जाएगा चतरा में धूमधाम से स्वागत
झारखंड फुटबॉल महिला एवं पुरुष दोनों टीम ने फाइनल में किया जीत हासिल
मो शाहबान
चतरा: जिले के लिए गर्व का पल आया है, जब स्थानीय निवासी पुनम खलखो ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में फुटबॉल में हिस्सा लेकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। यह पहला मौका है जब चतरा जिले से किसी खिलाड़ी ने फुटबॉल में नेशनल स्तर पर भागीदारी की है।

पुनम खलखो, जिनके पिता का नाम मनोज खलखो है, चतरा जिले सदर प्रखंड के ग्राम दाडा चतरा की निवासी हैं। उन्होंने खेलो इंडिया सेंटर, चतरा में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहां उनके कोच बासुदेव उरांव और मैनेजर लल्लू ने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राइट साइड बैक की पोजिशन में खेलने वाली पुनम ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025, जो 4 से 15 मई तक बिहार के बेगूसराय में फुटबॉल आयोजित हुआ था। पुनम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस आयोजन में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लिया।जिसमे महिला झारखंड को टीम ने फाइनल में जीत हासिल किया, पूनम खालगो 19 मई को चतरा वापस फाइनल जीत कर लौट रही है। जिला खेल कार्यालय द्वारा उनका स्वागत के लिए तैयारी में जुट गए है।
पुनम की इस उपलब्धि ने न केवल चतरा बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक प्रेरणा स्थापित की है। उनके कोच बासुदेव उरांव ने कहा, “पुनम ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।” मैनेजर लल्लू ने भी पुनम की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी लगन और जुनून अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
जिला खेल पदाधिकरी तुषार राय ने बताया कि चतरा जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि उनकी बेटी ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ी। पुनम की इस उपलब्धि से स्थानीय युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है, और खेलो इंडिया सेंटर, चतरा की भूमिका भी और मजबूत होगी।
