Home » News Update » रणधीर सिंह ने जताया सहयोगियों का आभार, बराही धाम को बताया सांस्कृतिक धरोहर

रणधीर सिंह ने जताया सहयोगियों का आभार, बराही धाम को बताया सांस्कृतिक धरोहर

हुसैनाबाद (पलामू) हुसैनाबाद प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बराही धाम परिसर में 14 मई को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न भागों से पधारे साधु-संतों, संत महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, कलाकारों तथा हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में अखंड कीर्तन, धार्मिक झांकियां, भक्ति जागरण, संत समागम व भव्य जुलूस का आयोजन किया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। गुरुकुल से आए शिष्यों एवं अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत व विदाई की गई।

शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक रणधीर सिंह ने इस सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण व भव्य रूप में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों, मीडिया कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों तथा दूर-दराज़ से पधारे श्रद्धालुओं और संतों का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

रणधीर सिंह ने हुसैनाबाद विधायक श्री संजय कुमार सिंह यादव सहित अन्य सम्मानित अतिथियों के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि बराही धाम धार्मिक व सांस्कृतिक जागरूकता का केंद्र बनता जा रहा है और इस दिशा में ट्रस्ट निरंतर प्रयासरत रहेगा।

 

लाइव 11 न्यूज़

पलामू , हुसैनाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal