बेरमो – केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के कक्षा बारहवीं के छात्र आरव कुमार ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा बारहवीं की परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय संगठन राँची संभाग में संभागीय स्तर पर 95.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे, अपने शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया है। डॉ डे ने छात्र को इस उपलब्धि पर आशीर्वाद, बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की है। छात्र की इस उपलब्धि पर अभिभावक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया l
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
