डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में क्लस्टर V के सभी स्कूलों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएवी कथारा के प्राचार्य और क्लस्टर हेड डॉ. जी. एन. खान ने की। 
बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए क्लस्टर लेवल खेलकूद और ज्ञान तथा कौशल विकास हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित थे।
बैठक की शुरुआत संस्कृत शिक्षक आचार्य चंदन झा द्वारा गायत्री मंत्र से की गई। इसके बाद सभी प्राचार्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी के दसौंधी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक नागेन्द्र प्रसाद ने किया।
बैठक में डीएवी स्वांग, डीएवी घाटोंटांड़, डीएवी ढोरी, डीएवी तेनुघाट, डीएवी दुग्धा, डीएवी आराकुजू, डीएवी चैनपुर और डीएवी ललपनिया के प्राचार्य शामिल हुए।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
