Home » News Update » चतरा – मंगलवार को कृषक मित्र महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

चतरा – मंगलवार को कृषक मित्र महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कृषक मित्र।

कृषक मित्र महासंघ ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।

कृषक मित्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं – सुभाष सिंह

 

चतरा – मंगलवार को कृषक मित्र महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम दिया गया है। प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह समेत पांच कृषक मित्रों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिल कर ज्ञापन दिया। मौके पर प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह ने उपायुक्त को बताया कि पिछले 15 वर्षों से आत्मा परियोजना, कृषि विभाग, सहकारिता, भूमि संरक्षण, गव्य विकास, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, आपदा, मनरेगा, स्वास्थ्य विभाग, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री खुशहाली, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना, मिट्टी जांच सहित अनेकों कार्य कृषक मित्र करते आ रहे हैं। परन्तु कृषक मित्रों का सम्मानजनक मानदेय नहीं है, मानदेय मांग को लेकर कृषक मित्र महासंघ वर्षों से संघर्षरत है सरकारें आश्वासन देती हैं पर अमल नहीं होता। आंशिक प्रोत्साहन राशि भी जो मिलता है वह भी पिछले 3 सालों का बकाया है। थक हार कर पिछले 27 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पूरे राज्य के कृषक मित्र चले गए हैं। जब तक हमारी मांगों पर सरकार निर्णय नहीं लेती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने उपायुक्त से कहा कि हमारी मांगों को आप अपने माध्यम से सरकार तक पहुंचा कर कृषक मित्रों की समस्याओं को समाधान का प्रयास करें। मौके पर प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, अखलेश सिंह, राजकुमार दांगी, दिलिप सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, बैजन्ती देवी, राजेन्द्र यादव, अशोक गंझू, सुरेश महतो, सुरेश राम, सहदेव यादव, भीम रजक, कन्हैया प्रसाद सिंह, विनय कुमार मिस्त्री, मुरारी यादव, चितरंजन यादव, संजय यादव, चंद्र देव यादव, प्रवीण कुमार, दिनेश रजक समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal