Home » News Update » रेफरल अस्पताल परिसर सिमरिया में पलाश दीदी कैफे का हुआ शुभारंभ

रेफरल अस्पताल परिसर सिमरिया में पलाश दीदी कैफे का हुआ शुभारंभ

आमजन व मरीजों के लिए उचित मूल्य में शुद्ध तथा पौष्टिक भोजन मिल सकेगा

 

सुबोध कुमार

सिमरिया: उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार मंगलवार को सिमरिया प्रखण्ड के रेफरल अस्पताल परिसर अंतर्गत पलाश दीदी कैफे का विधिवत उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चन्द्रदेव प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर ब्रिज नंदन प्रसाद , सुधीर कुमार सिंह मुखिया, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक भावेश कुमार तथा अन्य गण्यमान्य के द्वारा फीता काट कर संयुक्त रूप से किया गया। 

इस पलाश दीदी कैफे का संचालन बनहे आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कमल महिला समुह की रीना दीदी, नीरा दीदी तथा मुनिया दीदी के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस पलाश दीदी कैफे के संचालन से अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को उचित मूल्य में शुद्ध तथा पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा ब्लकि बाहर के लोगों को भी उचित मूल्य में शुद्ध भोजन उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही इस पलाश दीदी कैफे के माध्यम से दीदी के आजीविका में बढ़ोतरी होगा।

मैके पर जेएसएलपीएस से विकास कुमार प्रखण्ड परियोजना पदाधिकारी (उद्यम विकास), सुरेंद्र कुमार प्रजापति ( BPO-OF), जितेन्द्र कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, राजीव कुमार तथा अन्य स्टाफ सहित सखी मंडल की सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal