Home » News Update » दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत

दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र की मौत

बेरमो के ख़मरा नदी के देसी पार्क में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के कक्षा दसवीं के छात्र 15 वर्षीय रॉबीसन यादव की नदी में डूबने से मौत हो गई। रॉबीसन खरकिटो गांव का निवासी था और अपने बड़े भाई के साथ अपनी मां के साथ गोमिया में रहकर पढ़ाई करता था, जबकि उसके पिता मुंबई में टैक्सी चलाते है

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, रॉबीसन अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के दौरान बॉल खेल रहा था। गेंद गहरी पानी में चली गई और उसे निकालने के दौरान संभवतः उसका पैर फिसल गया होगा , जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, एएसआई अभिषेक किशोर और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन के बाद बच्चे का शव बरामद किया गया। रॉबीसन को तुरंत तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया बीडीओ महादेव कुमार महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। इस दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया है और जांच जारी है।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal