Home » News Update » पतरातू थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न ।

पतरातू थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न ।

पतरातू: पतरातू थाना परिसर में बुधवार को बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। मौके पर एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने कहा कि सभी लोग मिलकर यह त्योहार मनाएं। अफवाहों पर ध्यान ना दें। किसी तरह की घटना होने पर पुलिस को सूचित करें। सभी लोग सरकार की गाइड लाइन के अनुसार त्योहार मनाएं। उन्होंने त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर किसी प्रकार के अफवाहों से दूर रहने की अपील की। वहीं त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, जिप सदस्य राजाराम प्रजापति सहित शांति समिति सदस्यों ने अपना अपना विचार रखे। मौके पर मुखिया पानो देवी, किशोर कुमार महतो सदर उमर फारूक वारिस खान अब्दूल कयूम अंसारी वाहीद अंसारी पंचम मुंडा शोकत अंसारी एनूल हक सलीम अंसारी सहित क्षेत्र के विभिन्न मस्जिद के सैकटरी मौजूद थे

 

पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal