Home » News Update » ग्रामीणों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को हेमंत सरकार गंभीरः माननीय मंत्री

ग्रामीणों के सामाजिक, आर्थिक उत्थान व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को हेमंत सरकार गंभीरः माननीय मंत्री

सुदूरवर्ती प्रखंड गोमिया के झुमरा पहाड़ पहुंचें सूबे के माननीय वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर

माननीय मंत्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंच शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया पाठ, बच्चों से तुरंत जवाब पाकर हुए खुश।

विद्यालय की चाहरदिवारी करने, शिक्षकों की कमी दूर करने व स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश।

पुलिस कैंप में अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक, दिया अहम दिशा – निर्देश।

बोकारो: सूबे के माननीय वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मंगलवार को जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड गोमिया अंतर्गत झुमरा पहाड़ गांव* पहुंचे। सबसे पहले वे *राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पहुंचे। बच्चों और शिक्षकों से सुविधाओं और पठन- पाठन के बाबत जानकारी ली। ग्रामीणों से मिले और समस्याओं से अवगत हुए। जिसके बाद वे पुलिस कैंप पहुंचे और झुमरा एक्शन प्लान की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिया।

माननीय वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के पहाड़ी और पठार क्षेत्रों यानि सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित गांवों और निवास कर रहे गरीब, वंचित के विकास के साथ साथ सामाजिक व आर्थिक उत्थान को लेकर सजग हैं और इसी उद्देश्य की पूर्ति को लेकर वे यहां आए हैं। जिन बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं हो पाई है, उसे अविलंब स्थापित करें और लोगों को इसका अधिक से अधिक लाभ और सहूलियत मिल सके, इसके लिए अधिकारी भी सजग रहे और इस दिशा में काम करते रहें।

 

उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान झुमरा पहाड़ में गेस्ट हाउस और कोल्ड स्टोर के निर्माण की बात कहीं। मौके पर पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ, एसडीपीओ बीएन सिंह, जिला योजना पदाधिकारी राज कुमार शर्मा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलको, बीडीओ गोमिया महादेव कुमार महतो, सीओ आफताब आलम सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

जब शिक्षक बन गए वित्त मंत्री, प्रश्नों का जवाब पाकर हुए खुश।

 

राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, झुमरा पहाड़ के निरीक्षण के दौरान माननीय वित्त *माननीय वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर शिक्षक की भूमिका में भी दिखें। बच्चों से उन्होंने बात की, नाम पूछा और ब्लैक बोर्ड पर हिंदी और अंग्रेजी के अक्षर लिख बच्चों से पहचानकर जवाब देने को कहा। बच्चों ने निराश नहीं किया और सभी का सही जवाब दिया। जिस पर माननीय मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की और बच्चों की पीठ थप-थपाई। वे कक्षा नौ भी गए, छात्रों से हाथ मिलाया, नाम पूछा।

छात्र राकेश कुमार किस्कू से उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री का नाम और राज्य की राजधानी पूछी। छात्र ने तुरंत उत्तर दिया। जिसे माननीय मंत्री सुनकर काफी खुश हुए। लेकिन पीछे से उनके साथ आए व्यक्ति ने झारखंड के वित्त मंत्री कौन हैं, यह पूछ लिया। छात्रों ने माननीय मंत्री से कहा कि सर, आप ही हैं। जिसके बाद उन्होंने छात्र से हाथ मिलाते हुए कहा कि आपने सही कहा। उन्होंने काफी समय बच्चों के साथ व्यतीत किया।

 

शिक्षा सचिव व सिविल सर्जन से बात कर कमियों को दूर करने दिया निर्देश।

 

विद्यालय परिसर में ग्रामीणों द्वारा स्कूल की चहारदीवारी नहीं होने से बच्चों को परेशानी होने, शिक्षकों की कमी, वर्षों से बनकर तैयार और अब तक स्वास्थ्य उपकेंद्र के चालू नहीं होने आदि समस्याओं से माननीय मंत्री को अवगत कराया। इस पर माननीय मंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के सचिव को फोन किया और शिक्षकों की कमी दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि अविलंब यहां शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति हो जाएगी।

 

इसी तरह, सिविल सर्जन से बात की और अविलंब स्वास्थ्य उपकेंद्र में सप्ताह में एक दिन चिकित्सक के बैठने की व्यवस्था करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सिविल सर्जन ने कहा है कि सप्ताह में एक दिन मेडिकल अफसर यहां बैठा करेंगें। एक एंबुलेंस की भी व्यवस्था को कहा। वहीं, विद्यालय की चहारदीवारी को उन्होंने उपस्थित जिला योजना पदाधिकारी को अनाबद्ध योजना से करने का निर्देश दिया। वर्षों से अधूरे पड़े स्कूल भवन की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित को निर्माण पूरा कराने को आवश्यक दिशा – निर्देश दिया।

 

इससे पूर्व, माननीय मंत्री के पचमो पंचायत सचिवालय पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मंत्री पंचायत सचिवालय में भी रुके और आमजनों से मिले। झुमरा पहाड़ पहुंचने पर महिलाओं ने माननीय का पारंपरिक स्वागत किया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal