Home » News Update » एटीएस व् बेरमो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार फैक्ट्री का उद्भेदन, नकली बियर बरामद

एटीएस व् बेरमो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार फैक्ट्री का उद्भेदन, नकली बियर बरामद

बोकारो: बेरमो में जरीडीह बाजार के कलाली रोड स्थित कावेरी मैरिज पैलेस एवं उसके सामने स्थित गोदाम से 19 जून की शाम एटीएस और बेरमो पुलिस द्वारा संयुक्त छापामारी किया गया। छापामारी में दर्जनों अर्धनिर्मित हथियार सहित हथियार निर्माण के लिए प्रयुक्त सामग्री, मशीन, बड़े पैमाने पर गॉडफादर ब्रांड का तैयार बियर केन, खाली केन, स्टीकर आदि बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार रांची एटीएस, बेरमो थाना प्रभारी एवं गांधीनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध निर्माण की गन फैक्ट्री सहित हथियार निर्माण का मटेरियल बरामद किया है। उक्त मैरेज हॉल व गोदाम सूरज साव का बताया जा रहा है। उक्त अवैध कार्य मैरेज पैलेस की आड़ में रिहायशी इलाके में चल रहा था। छापेमारी रात्रि लगभग 9:30 बजे तक चला।

बताया जाता है कि बेरमो थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह, गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, मो. शाहिद आलम व् एटीएस के तीन अवर निरीक्षक सहित बेरमो थाना व् गांधीनगर थाना के दर्जनों पुलिस कर्मियों ने उक्त मैरेज हॉल को अपने घेरे में लेकर छानबीन शुरु की। इस दौरान एक मैरेज हॉल के ऊपरी मंजिल के एक कमरे से पचास पेटी गॉडफादर कंपनी के नाम का अवैध बियर, सैकड़ो खाली बियर की केन, शराब कंपनी का स्टीकर आदि बरामद किया गया।

इस दौरान पुलिस व् एटीएस द्वारा सामने के मैरेज हॉल से अवैध मिनी गन फैक्ट्री दिखा, जहां से दर्जनों अर्धनिर्मित हथियार (पिस्टल व् देशी कट्टा), हथियार बनाने में प्रयुक्त सामग्री बड़े पैमाने पर बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार अन्य कई जगहों में भी छापामारी चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जरिडीह बाजार कलाली मार्ग स्थित उक्त मैरेज हॉल से दो संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य सूत्रधार सुरज साव लापता होने में सफल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हथियार निर्माण के बाद यहां से बंगाल होते बांग्लादेश भेजा जाता था। उक्त हथियार व् बियर को बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव में भी इस्तेमाल करने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार उक्त गण फैक्ट्री यहां पिछले बहुत दिनों से संचालित था। बगल के पड़ोसियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुरज साव केवल मोहरा है, मुख्य सरगना कोई और होगा, जिसकी पहचान कर सलाखों के पीछे भेजना जरूरी होगा। बताया गया कि उक्त अवैध धंधे में स्थानीय पुलिस की भी सहमति रही होगी, अन्यथा यह धंधा यहां कैसे फल फुल रहा था।

बताया जाता है कि कोलकाता एसटीएफ को पूर्व से जानकारी मिल रहा था कि यहां गण फैक्ट्री संचालित हो रहा है। पिछले दिनों धनबाद के महुदा से भी कोलकाता एसटीएफ की सूचना पर एक गण फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था। देखना होगा कि बोकारो पुलिस व् एसटीएफ इस धंधे में लिप्त आरोपी व् किंगपीन को दबोचकर सलाखों के पीछे भेज पायेगा।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal