Home » News Update » “168 करोड़ की मंजूरी से मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने फिर दिखाया विकास के प्रति समर्पण”

“168 करोड़ की मंजूरी से मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने फिर दिखाया विकास के प्रति समर्पण”

“168 करोड़ की मंजूरी से मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने फिर दिखाया विकास के प्रति समर्पण”

नगर उंटारी को मिलेगी बड़ी स्वास्थ्य सौगात — 100 बेड का अस्पताल और ट्रामा सेंटर

नेपाल हाउस सचिवालय, रांची में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर उंटारी में 100 बेड के आधुनिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों समेत सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र सौंपा।

जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 168 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके तहत नगर उंटारी में 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक चिकित्सा संसाधन एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

यह निर्णय क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal