Home » News Update » डी ए वी कथारा के प्राचार्य बने डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल परिसर बोकारो के महासचिव।

डी ए वी कथारा के प्राचार्य बने डॉ. राधाकृष्णन सहोदया स्कूल परिसर बोकारो के महासचिव।

बेरमो-डॉक्टर राधाकृष्णन सहोदया स्कूल परिसर बोकारो जिला की बैठक गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 5 में संपन्न हुई, जिसमें नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। ज्ञात हो कि यह संस्था 35 साल पुरानी है। सीबीएसई नियमों के अनुसार प्रत्येक एक या दो जिले को मिलाकर सहोदया संगठन का निर्माण करना अनिवार्य है। वर्तमान में बोकारो जिले में 52 स्कूल इसके सदस्य हैं। बैठक में 41 विद्यालयों के प्राचार्यों ने शिरकत की। गत वर्ष की समिति को भंग कर गोपनीय चुनाव के माध्यम से नई समिति का गठन किया गया जिसमें चिन्मय विद्यालय के प्राचार्य सूरज शर्मा को बहुमत से अध्यक्ष चुना गयाl डीएवी कथारा के प्राचार्य डॉ जी.एन.खान भारी मतों को प्राप्त करते हुए महासचिव नियुक्त हुए। नवनियुक्त समिति 3 साल के लिए कार्य करेगी।

सहोदय की इस बैठक में गत वर्ष की कार्य प्रणाली पर चर्चा की गई। आने वाले दिनों के लिए इस विषय पर ध्यान केंद्रित किया गया कि किस प्रकार शिक्षकों की 50 घंटे की ट्रेनिंग, सीबीएसई के कार्यक्रम और इसके अन्य नियमों का अक्षरश: पालन किया जाए। सहोदया संगठन में अंतर- विद्यालय खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शैक्षिक कार्यक्रम इन सब पर विशेष बल दिया जाता है जिससे विद्यार्थियों का चतुर्मुखी विकास हो सके। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई की सीबीएसई के सभी प्रावधानों को माना जाए जिसके फल स्वरुप सहोदया के सभी स्कूलों को एक सूत्र में बाँधने का कार्य हो सके। नवनियुक्त समिति ने यह प्रण लिया की कि वह अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे तथा सहोदया को एक उच्च शिखर पर स्थापित करेंगे।

नवनियुक्त महासचिव डॉ जी.एन.खान ने समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने सहोदया की पूर्व समिति से मार्गदर्शन की भी अपेक्षा की। प्राचार्य की इस उपलब्धि पर डी ए वी कथारा में हर्ष का माहौल है। प्राचार्य कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री संजय कुमार के आशीर्वचनों के भी प्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने दायित्वों का शत प्रतिशत पालन करने का प्रयास करेंगे और विद्यालय को नित नई ऊँचाईयों पर लेकर जाएँगे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal