रांची : राजधानी रांची के युवाओं के रगों में ब्राउन शुगर यानी धीमा जहर घोलने की सूत्रधार कुख्यात ड्रग्स तस्कर रूबी देवी उर्फ भाभी जी अब पुलिस के शिकंजे में है।उसने कुछ रोज पहले ही रांची के कोर्ट में सरेंडर किया था।इसके बाद कोर्ट ने उसे तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।आज यानी सोमवार को उसकी रिमांड की अवधि खत्म हो गयी।उसे रांची सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।रिमांड में भाभी जी ने कई राज पुलिस के सामने उगले हैं। नशा का गंदा धंधा करने वालों के जानी दुश्मन माने जाने वाले तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि गुजरे कुछ रोज से पुलिस ने रूबी देवी उर्फ भाभी जी को दबोचने के वास्ते दबिश बढ़ा दी थी।ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी।इसी बीच भाभी जी ने रांची के सिविल कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट तक में जमानत के लिए अर्जी डाली थी। दोनों कोर्ट से जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया गया।जब उसे लगने लगा कि पुलिस उसे कभी भी दबोच सकती है, तो पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए उसने कोर्ट मे सरेंडर कर दिया।
बिहार के सासाराह की रहने वाली चार बच्चों की मां रूबी देवी के खिलाफ रांची के सुखदेवनगर थाना की पुलिस फाइल में ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े छह मामले दर्ज हैं। तीन दिनों की रिमांड पर रूबी देवी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। पुलिस को दिये अपने बयान में भाभी जी ने खुलासा किया कि ड्रग्स के गंदे धंधे में उसका पूरा परिवार शामिल है।पति,देवर से लेकर घर के सारे सदस्य इस ड्रग्स तस्करी में उसका साथ देते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि वह घर पर ही ब्राउन शुगर तैयार करती थी। इसके बाद उसे अलग-अलग इलाके में सप्लाई करवाती थी। इस काम के लिए वह बड़ा नेटवर खड़ा कर चुकी है भाभी जी और उसके कई देवर यानी ड्रग्स पेडलर अब रांची पुलिस के शिकंजे में है वहीं कई जमानत पर बाहर निकल चुके हैं
