Ranchi: 23rd नेशनल जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट विवेक पाल ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। आपको बताते चले 22 जून से 24 जून को बनारस में 23rd नेशनल जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विवेक पाल ने झारखंड के लिए स्वर्ण पदक जीता, विवेक पाल भाटिया एथलेटिक्स अकादमी का छात्र है जो पिछले 5 साल से बोकारो थर्मल में मेहनत कर रहा है। इस उपलब्धि के लिए भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के शुभचिंतक श्री प्रशांत अरोरा,श्री राजा तनेजा अध्यक्ष विजय भाटिया एवं बोकारो जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अनूप सिंह, जिला एथलेटिक संघ के सचिव गंगाधर यादव, भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के प्रशिक्षक अनुभव खाखा,मुकेश कुमार एवं गौतम चंद्रपाल ने हार्दिक बधाई दी।

