बेरमो – बोकारो थर्मल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी व एसबीआई शाखा के संयुक्त तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एसबीआई कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान, सीएसपी सहित बैंक के खाता धारकों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुल 51 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया। यह शिविर रेडक्रॉस सोसाइटी बोकारो के सहयोग से डॉक्टर रंजन कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टेक्नीशियन की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए किया। इस अवसर पर सीआईएसएफ के कुल 15 बल सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। 
रक्तदान करने वाले सदस्यों में प्रधान आरक्षक वीके. आज़ाद, आरक्षक मुकेश कुमार, नीतेश पुनिया, जयराम कुमार, सूरज, अजय दास, कपिल भरत, अंग्रेज सिंह, विकास रंजन दास, राकेश कुमार तलोर, मनोज कुमार, तापस राय की सराहनीय योगदान रहा। जिस पर सीआईएसएफ यूनिट कमांडर डिप्टी कमांडेंट अरुण प्रसाद ई तथा एसबीआई बैंक प्रबंधक द्वारा बल के जवानों की सेवा भावना, सहभागिता एवं कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। रक्तदान जीवनदान है, और यह कार्य न केवल मानव सेवा का प्रतीक है, बल्कि यह सीआईएसएफ की समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा समर्पण को भी दर्शाता है। यह आयोजन सीआईएसएफ के उस मूल सिद्धांत को सशक्त करता है, जिसके अंतर्गत बल न केवल देश की सुरक्षा हेतु समर्पित है, बल्कि समाज की भलाई में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
