Home » News Update » स्वांग वाशरी स्लरी मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, पुनः भूख हड़ताल की चेतावनी

स्वांग वाशरी स्लरी मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन, पुनः भूख हड़ताल की चेतावनी

कथारा: सीसीएल के कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी के स्लरी मजदूरों ने आज कथारा महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मजदूर नेता मुमताज आलम के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर गंभीर चिंता जताई।

 

मजदूर नेता मुमताज आलम ने कहा कि बुटकी बाई व अन्य 41 स्लरी मजदूरों का स्थायी नियोजन अब तक नहीं किया गया है, जबकि उनकी जगह अन्य लोगों को नौकरी दी गई। उन्होंने प्रबंधन पर अनदेखी और कुप्रबंधन का आरोप लगाया। आगे कहा की पूर्व में 27 मई को बुटकी बाई व अन्य 41 मजदूर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे थे। कथारा प्रबंधन एवं प्रखंड विकास अधिकारी बेरमो, थाना प्रभारी बोकारो थर्मल, थाना प्रभारी कथारा ओपी के समक्ष मौखिक एवं लिखित कहा गया की आप लोगों की पहचान संबंधित CGIT NO.1 धनबाद में लंबित है इसलिए स्वांग स्लरी पौंड में कार्यरत सही मजदूरों की पहचान कर नौकरी देने की मांग पर प्रबंधन के द्वारा लिखित जवाब दिया गया और अवगत कराया गया के संबंधित आवेदन को द्वारा पहचान की शीघ्रतम पुष्टि के लिए CGIT NO.1 धनबाद में लंबित याचिका विचारधीन है। न्यायालय आदेश पत्र को हम लोगों ने दिया है।

श्री आलम ने चेतावनी दी कि यदि पन्द्रह दिन के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो स्वांग स्लरी अवार्डी मजदूर पहले की तरह भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे।

 

ज्ञापन सौंपने के दौरान मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए प्रबंधन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस मामले में प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मजदूरों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर दृढ़ हैं और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज करेंगे।

 

यह घटना क्षेत्र में श्रमिकों के बीच बढ़ते असंतोष को दर्शाती है। आने वाले दिनों में इस मामले पर प्रबंधन का रुख और मजदूरों की अगली रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं।

 

मुमताज आलम, बुटकी बाई, महेन्द्र रजक, मुकुंद दूसाद, डिविजन सिंह,कार्तिक भुइयां, किटू रविदास, सुखवारा बाई, दुर्योधन धोबी, नीलकंठ धोबी, व अन्य लोग उपस्थित थे।

 

ब्यूरो मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal