बेरमो :-बोकारो थर्मल में मुहर्रम पर्व के अवसर पर पुलिस की भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान राजबजार, नईबस्ती एवं नूरीनगर से जुलुश के साथ आए ताजिया का मिलान रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ। जिसके बाद बोकारो थर्मल थाना चौक में खेल का प्रदर्शन अखाड़ा के खिलाड़ियों ने किया। कार्यक्रम के बाद कार्मल स्कूल समीप करबला में फातिया पढ़कर समाप्त किया गया। इस दौरान बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पिंकू यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान विभिन्न चौक चौराहों में तैनात थे।
*बिजली कटौती से लोगों हुए परेशान*
मुहर्रम पर्व को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर बोकारो थर्मल में डीवीसी प्रबन्धन व प्रशासन की ओर से दो बजे दोपहर से रात्रि आठ बजे तक बिजली काट दिया गया था। इससे लोगों को काफी परेशानी हुईl मुहर्रम जुलूस के दौरान एसआई भागीरथ महतो, सुनील रवानी, दीपक पासवान सहित जिप सदस्य प्रतिनिधि मंजूर आलम, मुखिया चंद्रदेव घासी, दीपक रजक, महबूब आलम, पंचायत समिति सदस्य अख्तर अंसारी, बिरसा रजक, मनीरुद्दीन, निहाल अख्तर, मो.फरीद, सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक संगठन के लोग उपस्थित थे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
