बोकारो: जिले के सभी पुल-पुलिया, भवन एवं निर्माण कार्यों की जाँच के निर्देश।
जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार शाम जिले के *सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पुल-पुलिया, भवनों की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करें
उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले सभी पुल – पुलिया, भवनों तथा अन्य निर्माण कार्यों की तत्काल जांच कर यह सुनिश्चित करें कि बारिश के कारण इनकी संरचना को कोई क्षति नहीं पहुंची है।
यदि किसी भी निर्माण की स्थिति संदेहास्पद प्रतीत होती है, तो संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी संकेत (साइनेज) अविलंब* लगाए जाएं, ताकि आम जनों को खतरे से समय रहते सचेत किया जा सके।
निर्माणाधीन योजनाओं की स्थिति पर रखें विशेष नजर
उपायुक्त ने कहा है कि निर्माणाधीन योजनाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। ऐसे किसी भी स्थल पर जहां सुरक्षा मानकों में कमी या जोखिम की संभावना हो, वहां यथाशीघ्र सुधारात्मक कदम उठाएं।
एसडीओ – डीडीएमओ को सतत निगरानी का निर्देश
उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास एवं बेरमो तथा जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (डीडीएमओ) को निर्देशित किया है कि वे जिले के विभिन्न निर्माण स्थलों की सतत निगरानी करें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
