Home » News Update » डीएवी कथारा में सड़क सुरक्षा के नियमों पर जागरूकता अभियान।

डीएवी कथारा में सड़क सुरक्षा के नियमों पर जागरूकता अभियान।

बेरमो: डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में शनिवार को ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कथारा ओपी के प्रभारी राजेश प्रजापति ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया,मुख्य अतिथि ने कहा कि ट्रैफिक नियमों को मानना अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के समान है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने अभिभावकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें और यदि अभिभावक उनकी बात नहीं मानते तो वे उनके साथ वाहन में ना बैठें। उन्होंने मोटर वाहन अधिनियम 2019 के विषय में भी बताया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने पर ₹1000 का जुर्माना लग सकता है, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर ₹5000, अयोग्यता के बावजूद ड्राइविंग पर ₹10000 और नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर ₹25000 तक का जुर्माना हो सकता है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी. एन. खान ने कहा कि कथारा ओपी के प्रभारी राजेश प्रजापति ने अपनी जागरूकता फैलाने के तरीके से पूरे क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। विद्यार्थी भी सड़क सुरक्षा के सभी नियमों को अंगीकृत करें और उन्हें व्यवहार में लाएं।

इस अवसर पर ब्लूम ओलिंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal