कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, गोफ को भरने में जुटा विभाग
गिरीडीह: पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूशलाधार बारिश के बाद, एक और जहां सीसीएल कोलियरी क्षेत्र के कई इलाकों में सड़क पर बड़े-बड़े गोफ बन गए हैं, तो दूसरी और आज सुबह-सुबह गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर गिरिडीह स्टेडियम से थोड़ी दूरी पर सड़क से 4 फीट बगल सड़क किनारे विशाल गोफ गया है। सड़क किनारे बने इस गोफ को देखकर लोगों के मन में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है। क्योंकि इस सड़क पर इसके पूर्व में भी कई बार गोफ बन चुका है और गोफ को भरा जा चुका है, लेकिन इस बार सड़क से महज 4 फीट बगल फिर से विशाल गोफ बनने के बाद लोगों के मन में डर का माहौल है।
सड़क किनारे गोफ बनने के बाद इस सड़क पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। हालांकि जैसे ही प्रशासन को सड़क किनारे गोफ बनने की जानकारी मिली तो गोफ को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।
