Home » News Update » जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पंचायतों का किया भ्रमण।

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पंचायतों का किया भ्रमण।

उपायुक्त के निर्देश पर हमारा गांव – हमारे लोग अभियान के तहत किया क्षेत्र भ्रमण।

सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन का किया जांच,सीएचसी/पीएचसी – आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय आदि का लिया जायजा।

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार जिले में हमारा गांव – हमारे लोग अभियान की आज शुरूआत की गई। इस अभियान के तहत शनिवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रखंडों की चयनित पंचायतों का क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने सीएचसी/पीएचसी, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, जलापूर्ति योजनाएं, पीएम आवास योजना, मनरेगा कार्य स्थल आदि का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति व समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण क्रम में पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर की उपस्थिति – दवाइयों की उपलब्धता – मरीज पंजी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति – पोषण आहार वितरण की गुणवत्ता, विद्यालयों में शैक्षणिक उपस्थिति – मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था, मनरेगा में स्थलों पर कार्यरत मजदूर – भुगतान की स्थिति एवं पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी ली।

इन पदाधिकारियों ने इन पंचायतों में किया निरीक्षण।

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने चास प्रखंड के सोनाबाद पंचायत, अपर समाहर्ता ने जरीडीह प्रखंड के खुटरी, निदेशक – जिला ग्रामीण विकास शाखा ने चंद्रपुरा प्रखंड के तारमी पंचायत, जिला परिवहन पदाधिकारी ने पेटरवार प्रखंड के सदमाकला पंचायत, अनुमंडल पदाधिकारी चास ने चंदनकियारी प्रखंड के अमलाबाद पंचायत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बेरमो प्रखंड के कुरपनिया पंचायत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने कसमार प्रखंड के मंजुरा पंचायत, जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत एवं अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो (तेनुघाट) ने नावाडीह प्रखंड के सुरही पंचायत का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों से प्राप्त किया फीडबैक, समस्याओं को किया चिह्नित।

पदाधिकारियों ने निरीक्षण क्रम में सीधे ग्रामीणों से संवाद कर यह जाना कि उन्हें योजनाओं से कितना लाभ मिला है, कौन-सी योजनाएं रुकी हैं या जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाई हैं। कुछ स्थानों पर कार्य प्रगति धीमी पर, मजदूरी भुगतान में विलंब, पोषण वितरण में असमानता जैसी समस्याएं भी उजागर हुईं, जिन्हें संबंधित विभागों को दूर करने का निर्देश दिया।

हमारा गांव – हमारे लोग अभियान: प्रशासन व जनता के बीच सेतु।

यह अभियान प्रशासन और ग्रामीण जनता के बीच सीधे संवाद एवं भरोसे का सेतु है। इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर सक्रियता बढ़ाना, योजनाओं के क्रियान्वयन में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना और नीतिगत सुधार के लिए तथ्यात्मक आधार तैयार करना है।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal