Home » News Update » 24 घंटे में दिव्यांग सुरेश को दिलाई गई ई-ट्राई साइकिल

24 घंटे में दिव्यांग सुरेश को दिलाई गई ई-ट्राई साइकिल

उपायुक्त की तत्परता ने जीता दिल, समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने सुरेश को दिया ई-ट्राई साइकिल।

चेहरे पर लौटी मुस्कान, सुरेश ने जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार, कहा – अब जीवन हुआ आसान।

बोकारो: जिला प्रशासन ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। चास प्रखंड अंतर्गत कुर्रा पंचायत निवासी दिव्यांग सुरेश पाण्डेय की मांग को उपायुक्त अजय नाथ झा ने गंभीरता से लिया और 24 घंटे के भीतर सुरेश को ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

यह मामला शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान सामने आया, जब सुरेश पाण्डेय अपनी कठिनाई लेकर पहुँचे। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है और वे एक ई-ट्राई साइकिल के लिए कई महीनों से प्रयासरत हैं।

उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 48 घंटे के भीतर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए। जिला प्रशासन की तत्परता का प्रमाण देते हुए शनिवार को दिव्यांग सुरेश को समाहरणालय परिसर में ही ई-ट्राई साइकिल सौंप दी गई।

दिव्यांग सुरेश ने उपायुक्त के प्रति जताया आभार।

ई-ट्राई साइकिल मिलने के बाद सुरेश के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उसने कहा, कि अब वह स्वतंत्र रूप से कहीं भी आ-जा सकेगा, यह उसके लिए एक नया जीवन है। उसने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया और उपायुक्त को धन्यवाद दिया।

प्रशासन का उद्देश्य – संवेदनशील और जवाबदेह बनना।

मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जनता दरबार में आने वाली हर फरियाद, केवल एक आवेदन नहीं बल्कि एक जीवन की उम्मीद होती है। हमारा प्रयास रहेगा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के बिना नहीं लौटे।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का न केवल त्वरित निपटारा किया जाए, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, नजारत उप समाहर्ता प्रभाष दत्ता, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal