गिरिडीह: सारथी फाउंडेशन एवं ओम वैष्णवी नर्सिंग होम गिरिडीह द्वारा रूप में गिरिडीह के बोरो स्थित ओम वैष्णवी नर्सिंग होम परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा संसदीय क्षेत्र के गिरिडीह सदर प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल उपस्थित हुए।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कृष्ण साव मौजूद थे। इस रक्तदान शिविर में करीब 40 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें ओम वैष्णवी नर्सिंग होम के चिकित्सकगण डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. एस. कुमार, अस्पताल का स्टाफ, सारथी सोसाइटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. श्रवण कुमार ने कहा, “हमारा अस्पताल समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लगातार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, ताकि जिले में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों को राहत मिल सके।”
वहीं, समाजसेवी कृष्ण साव ने कहा,“जिले में थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को हर माह रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे में इस तरह के रक्तदान शिविर जीवनदायिनी साबित होते हैं। ओम वैष्णवी नर्सिंग होम द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है।”
इस मौके पर सारथी सोसाइटी के सचिव अमित कुमार जायसवाल, सूरज कुमार दास, डॉ. सोनू कुमार, अमित स्वर्णकार, दीपक पांडे, दीपांजलि विद्यार्थी नवोदय वेलफेयर अध्यक्ष: राहुल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, सुभाष शर्मा ओम वैष्णवी नर्सिंग होम के चिकित्सक: डॉ. अमित कुमार, डॉ. नीरज निर्मल ने
इस रक्तदान शिविर में शामिल होकर न सिर्फ सामाजिक दायित्व को निभाया , बल्कि तमाम लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य के लिए प्रेरित भी किया।
