Home » News Update » वज्रपात से एक व्यक्ति समेत मवेशियों की हुई मौत।

वज्रपात से एक व्यक्ति समेत मवेशियों की हुई मौत।

गिरिडीह: जिला के गांडेय प्रखंड के फुलझरिया पंचायत में वज्रपात से एक व्यक्ति समेत मवेशियों की हुई मौत

रविवार को करीब 3:00 बजे अचानक में गर्जन और बारिश होने की वजह से गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गोराडीह (पंचायत फुलझरिया) में हुई वज्रपात की एक घटना में झरी यादव नामक एक व्यक्ति और कुछ मवेशियों की मौत हो गई है।

इसे लेकर फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने इसकी सूचना नजदीकी अहिल्यापुर थाना प्रभारी को दे दी है, ताकि आवश्यक कार्रवाई में विलंब न हो। वही इस तरह की घटनाओं को लेकर हो रहे मौतों को मद्देनजर रखते हुए फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने सरकार और प्रशासन से मांग की जगह-जगह गांव टोला कस्बा में बेहतर क्वालिटी कातड़ित चालक लगवाया जाए ताकि वज्रपात से लोग सुरक्षित रह सके और किसी की जान ना जाए। वहीं इस घटना को लेकर श्री यादव ने दुख व्यक्त किया है तथा उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal