चतरा: सोमवार को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चतरा व्यावसायिक संघ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शहर की ट्रैफिक और अतिक्रमण की समस्याओं पर चर्चा हुई और समाधान के लिए कई आवश्यक सुझाव लागू किए गए।
नए नियम इस प्रकार हैं:
वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था: शहर में जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभाव से वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया है। गया की ओर से आने वाली गाड़ियां गर्ल्स स्कूल से घूमकर पुराना पेट्रोल पंप की ओर जाएंगी, जबकि पुराना पेट्रोल पंप से जाने वाली गाड़ियां सीधे केसरी चौक की ओर निकलेंगी।
टेंपो चालकों को निर्देश: टेंपो चालकों को चौक-चौराहों पर वाहन खड़ा करने से मना किया गया है।
बसों के लिए नियम: बस स्टैंड से निकलने वाली बसें शहर में रुककर जाम नहीं लगाएंगी और केवल निर्धारित स्थानों से ही यात्रियों को चढ़ाएंगी।
दुकानदारों के लिए हिदायत: मुख्य सड़क पर दुकानदार अपने दुकान के सामने सामान नहीं रखेंगे और ग्राहकों की गाड़ियों को कतारबद्ध पार्क करवाएंगे, ताकि जाम की स्थिति न बने।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान: नगरपालिका के सहयोग से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मो शाहबान की रिपोर्ट,
