गिरिडीह: वर्ष 2025 के पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवारी को लेकर गिरिडीह शहरी क्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में भी शिवा भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ देखी गई। इस मौके पर सुबह से ही भक्तजन भगवान शिव की पूजा करने हेतु शिवालय पहुंचते नजर आए। इसी क्रम में गिरिडीह के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, झंडा मैदान के बगल में स्थित मंदिर, कचहरी रोड में पच मंदिर, मकतपुर रोड में पंचमंदिर अरगा घाट में शिव मंदिर, पंजाबी मुहल्ला स्थित शिव मंदिर, हुट्टी बाजार स्थित शिव मंदिर, सिहोडीह स्थित शिव मंदिर, पचंबा नर्मदा धाम के साथ-साथ सबसे मुख्य स्थल दुखिया महादेव में भक्त जनो की भारी भीड़ देखी गई।
इस दौरान जहां बड़ी संख्या में भक्त जनों में शिवालय पहुंचकर भगवान शिव का परंपरागत तरीके से जल जलाभिषेक किया और विधिवत रूप से पूजा अर्चना की, वंही मौके पर चारों ओर बोल बम बोल बम का नारा गुंजानमय रहा।
इस मौके पर भक्त जनों ने अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाया, जो कि पूरे वातावरण को और भी भक्ति में बना रहा था। बहर हाल श्रावण मास की प्रथम सोमवारी पर पूरा गिरिडीह शहर और आसपास का इलाका हर हर महादेव और बोल बम के रंग में रंगा दिखा।

