Home » News Update » न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन रोड की हालत बिल्कुल जर्जर, कभी भी घट सकती बड़ी दुर्घटना – राजेश सिन्हा, माले नेता

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन रोड की हालत बिल्कुल जर्जर, कभी भी घट सकती बड़ी दुर्घटना – राजेश सिन्हा, माले नेता

गिरिडीह: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन रोड के निवासीयों के बुलावे माले नेता राजेश सिन्हा मंगलवार को न्यू रेलवे स्टेशन रोड पहुंचे।उन्होंने देखा कि रास्ता में जो भी गुजर रहे है डर रहे है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड की जर्जर हालत होने से कई टोटो और सवारी गिर चुके है, साईकिल वाले पैदल जाने वाले स्कूली बच्चे, बीमार एंबुलेंस के साथ साथ राहगीर भी फसते है और तो और यात्रियों की रेल उनकी छूट जाती है।

माले नेता राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि क्योंकि यह रेलवे का रोड है केंद्र सरकार का मामला है इसलिए रेलवे मंत्री को लेटर लिखा जाएगा। साथ ही साथ उच्च अधिकारियों को भी पत्र लिखा जाएगा, किंतु राज्य सरकार को भी इसपर संज्ञान लेने की जरूरत है, दोनों को जनता के प्रति संवेदनशील होना होगा।

श्री सिन्हा ने कहा गिरिडीह में बहुत फैक्ट्री है, बहुत क्रेशर है, दोनों चाहे तो एक एक हाईवा बोलडरऔर डस्ट भी गिरवा दें तो सामाजिक कार्य भी हो जाएगा और राहगीर परेशान होना भी बंद हो जाएंगे। इस दौरान स्थानीय रविन्द्र शर्मा और विनोद कुमार मधु ने कहा कि आंदोलन ही सहारा है। लोगों ने कहा कि 17 जुलाई को 11 बजे दिन में माले नेता की अगुवाई में दो किलोमीटर पैदल मार्च करेंगे, लोगों को आंदोलन के लिए जागरूक करेंगे। बताया गया कि यह, यात्रा कॉलेज मोड रेलवे ब्रिज से शुरू होकर स्टेशन तक जायेंगे जिसमें सैकड़ों ग्रामीण और यात्री होंगे।

इस दौरान राजेश सिन्हा ने कहा कि इस समस्या को लेकर उपायुक्त को भी ज्ञापन दिया जाएगा और उन्हें समस्या से अवगत कराया जाएगा।

इस मौके पर त्रिवेणी कुमार, राजकुमार यादव, नरेश वर्मा, सुनीता देवी, पवन कुमार, अरुण ठाकुर, रूपेश गुप्ता, भोला पंडित, सुमित कुमार, धर्मेंद्र वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal