Home » News Update » “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

गिरिडीह: मेरा युवा भारत गिरिडीह द्वारा प्रमुख सरकारी योजनाओं पर कार्यशाला एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

मंगलवार को मेरा युवा भारत गिरिडीह के तत्वावधान में बी. एन. साहा डीएवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, गिरिडीह में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा, नेहरू युवा केंद्र संगठन के पूर्व उपनिदेशक श्री गोपाल चंद्र ओझा, बी. एन. साहा डीएवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य मुकेश कुमार शर्मा, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक नैय्यर परवेज, खुर्शीद अनवर, महेंद्र एवं रंजीत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

इस दौरान गोपाल चंद्र ओझा ने युवाओं को फिट इंडिया अभियान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा कैच द रेन अभियान के उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी। जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट करते हुए युवाओं को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। खुर्शीद अनवर हादी ने मंच संचालक की भूमिका निभाने के साथ-साथ युवाओं को कृषि से जुड़े विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।

इस कार्यक्रम के उपरांत कॉलेज परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रतीकात्मक रूप से पौधारोपण किया गया एवं कुल 50 पौधे उपस्थित युवाओं को वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal