बी बी ए-बी सी ए चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2022-25 का परीक्षा फल घोषित
गिरिडीह: प्रत्येक वर्ष की भाँति सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सत्र 2022-25 के द्वितीय वर्ष(चतुर्थ सेमेस्टर) के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी अपना परचम लहराया। सत्र 2022-25 में कुल 46 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें 13 बी बी ए में और 33 विद्यार्थी बी सी ए के थे, जिसका शत-प्रतिशत परिणाम घोषित हुआ।
इस उपलक्ष्य पर संस्थान के निदेशक डॉ बिजय सिंह ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य ही कड़ी मेहनत और रोजगार दिलाकर विद्यार्थियों को स्वावलंबी बनाना है। बताया गया कि बी सी ए विभाग में कुल 33 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिसमें 4 विद्यार्थियों ने 8, 12 विद्यार्थियों ने 7 एस जी पी ए मार्क्स हासिल किया और 17 विद्यार्थियों ने 6 एस जी पी ए मार्क्स हासिल किया।
बी बी ए विभाग की तसबीह परवीन ने 8.30 एस जी पी ए (471 अंक) लाकर ब्रान्च टॉपर का खिताब हासिल किया।
आदित्य राज विश्वकर्मा ने 8.30 एस जी ली ए (467 अंक) लाकर द्वितीय तथा तनीषा गुप्ता ने 8.17 एस जी पी ए(467 अंक)लाकर तृतीय स्थान हासिल किया।
वंही बी बी ए विभाग में कुल 13 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। 01 विद्यार्थी ने 9 एस जी पी ए हासिल अंक प्राप्त की, 10 विद्यार्थियों ने 8 एस जी पी ए अंक हासिल किया और 2 विद्यार्थियों ने 7 एस जी पी ए मार्क्स हासिल किया।
बी बी ए विभाग के नूरी परवीन ने 9 एस जी पी ए (504 अंक) लाकर ब्रांच टॉपर के साथ साथ कॉलेज टॉपर का भी खिताब हासिल की। नीलू कुमारी ने 8.83 एस जी पी ए (505 अंक) लाकर द्वितीय स्थान तथा मो. हसमुख ने 8.83 एस जी पी ए (490 अंक) लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वंही इस मौके पर दोनों विभागों के प्रमख सुधाकर शरण और मकबूल आलम ने इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने शिक्षकों को दिया।
