Home » News Update » गिरिडीह के मुफस्सिल क्षेत्र झगरी में युवक का शव फंदे में झूलता मिला, पुलिस जांच में जुटी।

गिरिडीह के मुफस्सिल क्षेत्र झगरी में युवक का शव फंदे में झूलता मिला, पुलिस जांच में जुटी।

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के झगरी मुहल्ले में गुरुवार सुबह एक युवक ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। मृतक की पहचान अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू के रूप में हुई है, वह अपने घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे फांसी के फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ओर मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं घटना को लेकर परिजनों के मुताबिक, बुधवार की रात सोनू और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सोनू का शव फंदे से लटका मिला। वंही पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन में जुटी है। हालांकि प्रथम दृष्टया मे मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। वंही पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal