चतरा: प्रखंड के बाबा घाट मैदान में बुधवार को प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से पांच के 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए थी, जिसमें प्रखंड स्तर पर बालक और बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
बालक वर्ग के फाइनल मैच में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल का मुकाबला जिला उत्कृष्ट विद्यालय से हुआ, जिसमें जिला उत्कृष्ट विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं, बालिका वर्ग के फाइनल में जिला उत्कृष्ट विद्यालय ने मिडिल स्कूल दिभा को हराकर खिताब अपने नाम किया।
दोनों वर्गों में जिला उत्कृष्ट विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच प्रदान किया।
मो शाहबान की रिपोर्ट,
