Home » News Update » अग्नि संबंधित दुर्घटना या एल पी जी गैस विस्फोट होने पर कैसे बचाव हो ग्रामीणों को किया जागरूक।

अग्नि संबंधित दुर्घटना या एल पी जी गैस विस्फोट होने पर कैसे  बचाव हो ग्रामीणों को किया जागरूक।

तेनुघाट: पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के मासी मार्शल उच्च विद्यालय में अग्निशमालय पदाधिकारी अखिलेश पासवान, राजेश कुमार वर्णवाल एवं गुप्त चरण बेड़ियां के द्वारा अग्नि संबंधित दुर्घटना या एल पी जी गैस विस्फोट होने पर कैसे  बचाव हो उसको लेकर कैसे खुद बचा जाए और लोगों को बचाया जाए। इस संबंधित मौक ड्रिल कर के छात्राओं एवं शिक्षिका एवं रसोई कर्मी सहित अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। अग्निशमालय पदाधिकारी अखिलेश पासवान ने बताया कि यदि एल पी जी गैस में लीक हो जाए तो तुरंत सबसे पहले सलेंडर को खुले जगह पर ले जाए और यदि उसमें आग लगी हो तो घर मोटे सूती के कपड़ा कम्बल आदि को भींगा कर सिलेंडर को धक दे और बालू की सुविधा हो तो तुरंत गमला से बालू फेंके ताकि आग आगे नहीं फैले। अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारी दिया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षाकर्मी सिस्टर और स्कूल के फादर, विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal