गिरिडीह: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की ओर से गिरिडीह के भूतपूर्व विधायक और जाने-माने कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड ओमी लाल आजाद के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पूर्व जिप सदस्य एवं फारवर्ड ब्लाक नेता राजेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, कॉमरेड आजाद का संघर्ष गिरिडीह के गरीब गुरबों के लिए आज भी यादगार है। खासकर माइका और कोयला क्षेत्र के मजदूर उन्हें किसी मसीहा से कम नहीं मानते थे। उन्होंने कहा कि, उनका जीवन संघर्ष निश्चित ही जनता के हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली संघर्षशील ताकतों के लिए के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

