पलामू: चिकित्सा पदाधिकारी पलामू के पत्रांक 1320(DHS) दिनांक 14/7/2025 के आलोक में छतरपुर प्रखंड एंव नौडीहा बाजार प्रखंड मुख्यालय में दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रणाम पत्र निर्गत करने के लिए मेडिकल टीम गठित की गई थी , जिसमे नौडीहा बाजार के लिए डॉक्टर मोहम्मद रजी एंव प्रवीन कुमार (GNM ) को नामित किया गया था, लेकिन 16 एंव 17 जुलाई को नौडीहा बाजार प्रखंड मुख्यालय परिसर कोई मेडिकल टीम नहीं थे जिसके कारण दर्जनों दिव्यांग बच्चे तथा अभिवावक निराश होकर वापस लौट गए,वही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज़ आलम ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा की चिकित्सा पदाधिकारी पलामू के आदेश का नौडीहा बाजार प्रखंड में नहीं हुआ पालन जिसके कारण दर्जनों दिव्यांग बच्चे बिना जाँच के ही वापस घर लौटे।
परवेज़ आलम की रिपोर्ट,
