गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति के तत्वावधान में “वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी” और “फूड फॉर हंगर” प्रोजेक्ट के अंतर्गत आज स्नेहदीप वृद्धाश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को इडली, सांभर, नारियल चटनी और मिठाइयाँ परोसी गईं। सेवा भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उपेक्षित एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को जागृत करना था।
इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा नीलम भदानी, सचिव रश्मि कंधवे, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता सहित अनिता गुप्ता, शालिनी बैसखियार, सुषमा गुप्ता, रागिनी प्रकाश, सुनीता देवी आदी उपस्थित रही। सभी ने मिलकर अपने हाथों से भोजन परोसा और बुजुर्गों के साथ आत्मीय संवाद भी किया।
वही मौके पर क्लब की ओर से यह संदेश दिया गया कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस मौके पर बताया गया कि हमेशा की तरह लायंस क्लब जागृति आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा के विविध कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
