Home » News Update » आजसू पार्टी महिला मोर्चा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष बनी रीता देवी।

आजसू पार्टी महिला मोर्चा के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष बनी रीता देवी।

बेरमो : आजसू पार्टी ने रीता देवी को बेरमो प्रखंड महिला मोर्चा का नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है। बोकारो थर्मल गोविंदपुर की सी पंचायत निवासी रीता देवी को यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।

आजसू के बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने शुक्रवार को इस मनोनयन संबंधी पत्र जारी किया। उन्होंने रीता देवी की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय सहभागिता और सामाजिक कार्यों में उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा है।

रीता देवी ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा से महिलाओं के मान सम्मान के लिए लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खुद अपने हाथ में नेतृत्व लेने की जरूरत है और वे महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित हैं रीता देवी ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और आजसू बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो को आभार जताया है। उन्हें बधाई देने वालों में सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, जितेंद्र यादव, जालेश्वर महतो और अन्य कई लोग शामिल हैं।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal