Home » News Update » सैनिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

सैनिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

गिरिडीह: जिला तैलिक साहू सभा महिला प्रकोष्ठ के द्वारा शनिवार को हुट्टी बाजार स्थित जिला कार्यालय प्रांगण में सावन मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुचिता देवी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्षा सुचिता देवी महासचिव विनीता कुमारी ,सोनी शाह एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन तथा भामाशाह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत गणेश वंदना के मधुर सुरों से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस मौके पर

महिला अध्यक्ष सुचिता देवी ने अपने संबोधन में सावन माह की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह माह वर्ष का सबसे पवित्र और मनोहारी समय होता है, जिसमें शिव भक्त भक्ति में लीन रहते हैं। सावन की बारिश और हरियाली से सजी धरती सभी के मन को शांति और आनंद प्रदान करती है। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों और सौंदर्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम हुए। बाद में प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और अधिक बढ़ा। कार्यक्रम की सफलता में सभी महिला सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर मार्गदर्शन मंडल की मीरा देवी, गीता देवी, मधु देवी, नीतू साहू, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, सचिव पिंकी साह, शिल्पी साह, रूबी शाह, सुष्मिता शाह, रानी कुमारी, युवा अध्यक्ष सोनी साह, संगठन मंत्री डोली कुमारी, कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता,पूनम साव,सुनीता देवी, सरस्वती देवी, कंचन कुमारी, किरण देवी, जयंती देवी, रंजू देवी, सीमा देवी, प्रमिला देवी तथा दीपा कुमारी की समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal