Home » News Update » चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने देवरिया के पूर्व मुखिया विवेक कुमार को सौंपा भू-राजस्व विभाग का प्रतिनिधि का दायित्व।

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने देवरिया के पूर्व मुखिया विवेक कुमार को सौंपा भू-राजस्व विभाग का प्रतिनिधि का दायित्व।

चतरा: सांसद कालीचरण सिंह ने सोमवार को देवरिया के पूर्व मुखिया विवेक कुमार को भू-राजस्व विभाग के प्रतिनिधि के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। इस नियुक्ति के लिए विवेक कुमार ने सांसद कालीचरण सिंह के प्रति अपनी कृतज्ञता और गहरा आभार व्यक्त किया।

 

विवेक कुमार ने कहा, चतरा सांसद ने एक सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर मुझ पर भरोसा जताया है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि उनके सहयोग और अपने प्रयासों से मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। जनहित के कार्यों में बिना किसी भेदभाव या राग-द्वेष के, सभी के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

 

यह नियुक्ति क्षेत्र में भू-राजस्व संबंधी कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सांसद कालीचरण सिंह ने विवेक कुमार की नियुक्ति पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से क्षेत्र की जनता को लाभ होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि विवेक कुमार अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन के साथ निभाएंगे।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal